भले ही शुक्रवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन गुरुवार को बाजार बंद होने तक कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली थी. अगेन कैपिटल के पार्टनर जॉन किल्डफ ने रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा कि हम यहां थोड़ी शॉर्ट-कवरिंग देख रहे हैं. अब ध्यान इस बात पर है कि बाज़ार में कितनी सप्लाई आएगी, न कि इस बात पर कि कितनी सप्लाई कम होगी. ब्रेंट फ्यूचर्स शुक्रवार को फ्लैट 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 68.60 डॉलर पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. सेशन के दौरान, दोनों बेंचमार्क फरवरी के आखिर में ईरान पर US-इजराइली युद्ध शुरू होने के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. पूरे हफ़्ते में ब्रेंट 0.60 फीसदी नीचे रहा, जबकि WTI 0.78 फीसदी नीचे दिखाई दिया. खास बात तो ये है कि 40 दिन में कच्चे तेल की कीमतों में 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.
यूएस ईरान के बीच बातचीत पॉजिटिव:- मिडिएटर कतर ने कहा कि अमेरिका और ईरान ने एक स्थायी शांति समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति की है, जिससे चार महीने से चल रहा वह युद्ध खत्म हो सके जिसने होर्मुज स्ट्रेट से तेल की मुख्य शिपिंग को रोक दिया था. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने X पर एक पोस्ट में कहा कि जून में युद्ध रोकने वाले मेमोरेंडम से जुड़े मामलों पर बातचीत में “सकारात्मक प्रगति” हुई है. अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि दोनों पक्षों ने स्थाई शांति की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया हो. कतर मंत्रालय ने आगे कहा कि ईरान और अमेरिकी वार्ताकारों के बीच अगली बैठक ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के 9 जुलाई को होने वाले अंतिम संस्कार के बाद होगी.
3 जुलाई को पेट्रोल की कीमतें:- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: 102.12/लीटर कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: 113.51/लीटर मुंबई में पेट्रोल की कीमत: 111.21/लीटर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: 108.01/लीटर हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत: 115.73/लीटर बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत: 110.89/लीटर
3 जुलाई को डीजल की कीमतें:- दिल्ली में डीजल की कीमत: 95.20/लीटर कोलकाता में डीजल की कीमत: 99.82/लीटर मुंबई में डीजल की कीमत: 97.83/लीटर चेन्नई में डीजल की कीमत: 99.66/लीटर हैदराबाद में डीजल की कीमत: 103.82/लीटर बेंगलुरु में डीजल की कीमत: 98.80/लीटर



