Home छत्तीसगढ़ भाजपा के डीएलपी प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

भाजपा के डीएलपी प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

0
गोहरापदर मण्डल में कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

देवभोग : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को गोहरापदर मंडल के यादव समाज भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू तथा डीएलपी प्रभारी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की कार्यप्रणाली, उद्देश्य तथा बूथ स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार साहू ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ने और उन्हें प्रशिक्षित करने का आह्वान किया। वहीं डीएलपी प्रभारी नागेश्वर मोरे ने प्रशिक्षण के दौरान मौके पर ही 30 से अधिक प्रतिभागियों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीयन एवं प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) जनरेट कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को प्रशिक्षण मॉड्यूल के चारों विषयों को ध्यानपूर्वक सुनकर सही विकल्पों का चयन करना होता है, जिसके बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस डीएलपी की प्रशिक्षण को अपने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भी सुचारु रूप से चलाने के लिए एक विशेष योजना के तहत कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को इस डिजिटल प्लेटफार्म में जोडे।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, मंडल प्रभारी योगेश शर्मा, डीएलपी प्रभारी नागेश्वर मोरे, जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पुनीत राम सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री तानसिंह मांझी, मंडल अध्यक्ष भोजराम सिन्हा, मंडल महामंत्री लम्बोदर साहू एवं मोहित यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता पाथर, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, चंद्र प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here