Home छत्तीसगढ़ नितिन पिंकी यदु को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री...

नितिन पिंकी यदु को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया

0

 

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सिहावा-नगरी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नितिन पिंकी यदु को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष तारनी नीलम चंद्राकर के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी नियुक्ति पत्र में नितिन पिंकी यदु को पार्टी और किसान हितों के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी अभिषेक मिश्रा ने नियुक्ति आदेश जारी करके दी।

*नितिन पिंकी यदु का पार्टी में योगदान:
1. 2009 – ब्लॉक उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस ब्लॉक नगरी
2. 2010 – जोन अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी-सिहावा
3. 2012 – उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी
4. 2016 – सेक्टर प्रभारी, सिहावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी
5. 2018 – 2023 – प्रदेश महामंत्री, किसान कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़

पार्टी में पिछले 15 वर्षों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे नितिन पिंकी यदु को उनकी संगठनात्मक क्षमता, किसानों के प्रति समर्पण और निष्ठा के कारण पुनः प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

बधाई संदेश
नियुक्ति की खबर मिलते ही सिहावा-नगरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने नितिन पिंकी यदु को बधाई देते हुए कहा कि _”उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और वनांचल के किसानों की आवाज प्रदेश स्तर पर और बुलंद होगी।

नितिन पिंकी यदु ने नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि _”पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। किसान, मजदूर और गरीब की लड़ाई को और तेज करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here