Home छत्तीसगढ़ मनोज साक्षी ने साथियों सहित नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बोराई...

मनोज साक्षी ने साथियों सहित नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बोराई में किया आत्मीय स्वागत

0

वनांचल की समस्याओं से अवगत कराया, बोराई अस्पताल को रेफर सेंटर से पूर्ण अस्पताल बनाने की मांग

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. चरण दास महंत आज नगरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। बोराई प्रवेश द्वार पर जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज साक्षी ने अपने साथियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और नारों के साथ डॉ. महंत का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनोज साक्षी ने नेता प्रतिपक्ष को वनांचल नगरी-सिहावा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्य मांगें एवं चर्चा
1. बोराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाए: मनोज साक्षी ने कहा कि बोराई अस्पताल आज ‘रेफर सेंटर’ बनकर रह गया है। नगरी, सिहावा, बस्तर और ओडिशा सीमा के हजारों मरीज यहां आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पर्याप्त स्टाफ के अभाव में मरीजों को धमतरी-रायपुर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि बोराई CHC को 100 बिस्तरीय अस्पताल में अपग्रेड कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जाए।

2. टाइगर रिजर्व से प्रभावित 60 गांवों का मुद्दा:सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कारण 60 गांव सड़क, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग रखी गई।

3. वनांचल में शिक्षक व चिकित्सक की कमी: नगरी ब्लॉक के 76 स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। डॉ. अरुण नेताम, डॉ. एस.के. नाग जैसे डॉक्टरों के पलायन को रोकने के लिए विशेष प्रोत्साहन भत्ते की मांग की गई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वनांचल के लोगों को उनके अधिकार मिलें, इसके लिए कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर बीरेन्द्र यादव,कैलाश जैन,विष्णु टंडन,बीजू मरकाम,योगेश मरकाम,जुगल मारकाम,प्रशांत ठाकुर,जगन झाँकर,राजू मरकाम,धनेद्र नेताम,देवेंद्र नेताम,हर्ष नेताम,राजेश सामरथ सहित जल-जंगल-जमीन संघर्ष समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here