Home छत्तीसगढ़ नगर में पुलिस के पेट्रोलिंग व्यवस्था की खुली पोल आज रात्रि नगर...

नगर में पुलिस के पेट्रोलिंग व्यवस्था की खुली पोल आज रात्रि नगर में चोरों ने धावा बोलकर 3 दुकानों का शटर के कुंदे को काटकर लाखों रुपए की चोरी की

0

रामनारायण गौतम सक्ती : थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर नगर के व्यस्ततम मार्ग बाराद्वार रोड एस एन आटो सेंटर में नगद 3 लाख रुपए एवं लगभग 1 लाख रुपए ऑटो पार्ट्स वही कोरबा रोड पर गल्ला किराना व्यापारी के यहां भी शटर काटकर लाखों रुपए की चोरी की बात सामने आई है एवं बाराद्वार रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के ताले तोड़कर दस्तावेज ले जाने की बात सामने आई है.तीनों घटनाओं को एक ही व्यक्तियों द्वारा दिए जाने की बात सामने आ रही है क्योंकि तीनों जगह के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर एक ही व्यक्ति एक ही कपड़े की नजर आ रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सी सी टीवी पुटेज के आधार पर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है.

पुलिस महानिदेशक के द्वारा एवं नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा दो दिन पूर्व ही पुलिस टीम को सम्मानित किया गया था उत्कृष्ट कार्य के लिए दो दिन बाद चोरों ने पुलिस टीम को फिर दी चुनौती देखना अब यह है यह चोरों के चुनौती को पुलिस किस तरह से खुलासा करेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here