सक्ती /चंद्रपुर : पुरे भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के माध्यम से योग के हुनर सिखाए जा रहे हैं और संदेश दिया जा रहा है कि योग करें और निरोग रहे इसी तारतम्य में विद्यालय सर्वोदय पब्लिक स्कूल हीरापुर चंद्रपुर में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें योगा के शिक्षक लोचन प्रसाद पटेल के मार्गदर्शन में समस्त विद्यार्थी के द्वारा योग अभ्यास किया गया इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के पंडा ने बताया कि योग का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है योग के माध्यम से ही हमारे पूर्वज ऋषि मुनियों के द्वारा भारतवर्ष को विश्व गुरु का स्थान प्राप्त हुआ था यदि हम प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं तो बड़ी से बड़ी एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से हम बच सकते हैं व हमारा शरीर स्वस्थ रहता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है इस हेतु प्रतिदिन हमें योग अभ्यास करना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल संचालक मनोज अग्रवाल किशोर अग्रवाल एवं वंशिता अग्रवाल विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर योग अभ्यास करते हुए सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया.



