Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत कोटेतरा में सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में वृहद...

ग्राम पंचायत कोटेतरा में सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण संपन्न

0

जैजैपुर : सक्ती जिले की जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू ने की।इस अवसर पर मुक्तिधाम परिसर सड़क के किनारे आम, नीम, बादाम, अशोक,जामुन और कटहल के अलावा छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। सरपंच ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और हमें न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनकी पूरी सुरक्षा भी करनी चाहिए।”कार्यक्रम में श्रीमती संगीता कुशल साहू,श्रीमती वंदना सिदार,शंकरलाल साहू,पंच रोजगार सहायक कोमल सिंह कंवर और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण सम्मेलाल साहू,जीतराम साहू,रमेश सिदार, कुमार सिंह मरावी,घसियाराम सिदार,हेमलाल सिदार,होरीलाल सिदार,बाबूलाल सिदार,टुकेश साहू, खिलावन साहू,लीलाधर ननकीदाऊ साहू,राधेश्याम साहू, प्रेमप्रकाश,नेपाल मरावी,कुशल साहू,मानसाय साहू आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here