Home छत्तीसगढ़ बाजड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर...

बाजड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में लिया

0

देवभोग : वन परिक्षेत्र इंदागांव (देवभोग) के अंतर्गत ग्राम बाजड़ी में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन मिलने पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर संरक्षण में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात लगभग 11 बजे ग्राम बाजड़ी के जनपद सदस्य सुभाष यादव ने गांव में पैंगोलिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी दास मुरचूलिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।वन अमले ने सावधानी और सतर्कता के साथ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा उसे आवश्यक संरक्षण में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। विभाग के अनुसार, वन्यजीव पूरी तरह सुरक्षित है।

रेस्क्यू अभियान में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश चन्द्र पात्र, वन रक्षक लम्बोदर सोरी, पुरुषोत्तम ध्रुवा, कौशल ध्रुव, सुरक्षा श्रमिक लुद्रास नागेश तथा वाहन चालक महेन्द्र सिंह चन्द्राकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में पैंगोलिन या अन्य दुर्लभ वन्यजीव दिखाई दें, तो उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here