Home छत्तीसगढ़ केल्हारी मार्केट में स्थित बबलू मोबाईल दुकान में शॉट सर्किट से लगी...

केल्हारी मार्केट में स्थित बबलू मोबाईल दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग, आग में काबू पाते कई लाख के समान राखों के ढेर में तब्दील

0

केल्हारी : बीते दिवस शॉट सर्किट से केल्हारी अटल चौक में स्थित बबलू मोबाईल दुकान में कई लाखों की सामान, राख के ढेर में तब्दील हो चुका है।

घटना दिवस 29 जून 2026 का है जब रात्रि में दुकानदार बबलू साहू ने दुकान बंद कर के अपने घर गाँव सेमरिया चला गया था।जिसके बाद करीब 10:40 बजे राकेश गुप्ता निवासी ग्राम केल्हारी का दुकानदार बबलू साहू को फोन करके बताया कि आपके दुकान से धुँआ निकल रहा है जल्दी आओ, तब दुकानदार ने जल्दी से दुकान आया और दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर आग की लपटें बाहर निकलने लगा और पूरी दुकान में आग फैल चुका था। कुछ देर में आसपास के लोग इक‌ट्ठा हो गये ओर किसी तरह से आग को बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु जब तक आग बुझता तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।

जिसमें दुकानदार ने केल्हारी थाना को लिखित सूचना के मुताबिक करीब न्यू मोबाईल सेट 1150,000/- (ग्यारह लाख पचास हजार रूपये), एसेसीरिज 6,00000/-(छः लाख रूपये), एवं फर्नीचर (02 नग काऊंटर कांच सहित, 04 नग आलमारी, 03 नग कांच का शो केस) 200,000/- (करीब दो लाख रूपये), रिपेरिंग टूल्स 50,000/- (पचास हजार रूपये) कुल करीब 20,00000/- (बीस लाख रूपये) का सामान एवं 500/- (पांच सो रूपये) फुटकर पैसा काउटर में रखा था। पीड़ित दुकानदार ने थाना केल्हारी में उपस्थित होकर गुहार लगाई है कि उक्त आगजनी से मुझे अत्यधिक क्षति हुआ है। मैं गरीब बाल बच्चेदार व्यक्ति हूँ। अपना एवं अपने परिवार तथा बूढे मां बाप का पालन पोषण इसी दुकान से कर रहा था। मैं इस आगजनी की घटना का जांच चाहता हूँ। एवं उचित कार्यवाही करने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here