Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से ग्राम विजयपाल के 14 ग्रामीणों...

गरियाबंद पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से ग्राम विजयपाल के 14 ग्रामीणों की बचाई गई जान

0

बगनई नदी बाढ़ में फसे ग्राम विजयपाल के 14 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर निकला गया, सुरक्षित ।

थाना छुरा स्टाफ एवं नगर सेना महासमुंद टीम की संयुक्त कार्यवाही ।


राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- आज प्रातः थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को ग्रामीणों से सूचना मिल कि ग्राम बिजापाल के पास नदी में निर्माणाधीन पुलिया में लगे कर्मचारी पुल के नीचे अस्थाई झोपड़ी बनकर रह रहे थे। दिनांक 05/07/2026 के 04 बजे करीब अचानक मूसलाधार बारिश से सुबह सोते समय जानकारी नहीं होने से बाढ़ में करीब 14 लोग फंस गये है। जिसकी सूचना पर थाना छुरा पुलिस एवं नगरसेना SDRF महासमुंद की टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी गई। छुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपाल के पास बगनई नदी में लगातार वर्षा होने से अचानक बढ़ गया और नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण ग्राम विजयपाल के 14 ग्रामीण नदी के पार और बाढ़ के पानी के बीच फंस गए। पुलिस और नगर सेना SDRF टीम के जवानों ने सभी 14 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here