राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा-निर्देश एवं अति0 पुलिस अधीक्षक करण उके और उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह एवं जिला परिवहन अधिकारी योगेश्वरी वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 07.07.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गरिमामय अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा जनसेवा के संकल्प के साथ एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की इस मानवीय पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में स्थानीय नागरिकों ने बढ़ हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञ डाॅक्टरो की टीम द्वारा शिविर में आए लोगों के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर (मधुमेह) और नेत्र (आंखों) की विशेष जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की गईं।
इस शिविर में वाहन चालकों का हुआ विशेष रूप से नेत्र परीक्षण, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य वाहन चालकों के नेत्रों की जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने चालकों की दृष्टि (आईसाइट) और कलर ब्लाइंडनेस का परीक्षण किया, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें गरियाबंद पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि सरदार पटेल का जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित था। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए पुलिस विभाग ने इस कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में भी हमेशा नागरिकों के साथ खड़ी है। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने पुलिस के इस मानवीय चेहरे की सराहना की और आभार व्यक्त किया।



