Home क्रिकेट श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार फ्लॉप टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125...

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार फ्लॉप टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से रौंदा

0

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को रिकॉर्ड 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया अब इस सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई जिसमें उसके सामने अब इसे जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। टीम इंडिया को पहली बार टी20 इंटरनेशनल में किसी मुकाबले में 100 से अधिक रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत जहां बेहद शर्मनाक देखने को मिली तो वहीं पूरी पारी 11.4 ओवर्स में सिर्फ 76 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

पहली बार इंडिया को मिली 100 से अधिक रनों से हार

श्रेयस अय्यर के कप्तानी संभालने के बाद से टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक देखने को मिला है। आयरलैंड के खिलाफ जहां पहली बार हार का सामना किया तो वहीं सीरीज भी 2-0 से गंवा दी। इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर पहला टी20 मैच जहां बारिश के चलते रद्द हो गया था तो वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा। अय्यर की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्हें रनों के अंतर मामले में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 80 रनों से हार का सामना किया था। ऐसे में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम को पहली बार किसी मैच में 100 से अधिक रनों की हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार

  • बनाम इंग्लैंड – 125 रन (ट्रेंट ब्रिज, साल 2026)
  • बनाम न्यूजीलैंड – 80 रन (वेलिंग्टन, साल 2019)
  • बनाम साउथ अफ्रीका – 76 रन (अहमदाबाद, साल 2026)
  • बनाम साउथ अफ्रीका – 51 रन (मुल्लांपुर, साल 2025)
  • बनाम न्यूजीलैंड – 50 रन (विशाखापट्टनम, साल 2026)

टी20 में बनाया टीम इंडिया ने अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर

भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में न्यूनतम स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 74 रनों का है। वहीं इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 76 रनों पर सिमटना टीम इंडिया का दूसरा न्यूनतम स्कोर टी20 इंटरनेशनल में हो गया है। भारतीय टीम के लिए अब इस सीरीज को जीतने की उम्मीद तो खत्म हो गई है लेकिन उनके पास इसे बराबरी पर खत्म करने का मौका अभी जरूर बाकी है।

टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में न्यूनतम स्कोर

  • बनाम ऑस्ट्रेलिया – 74 रन (साल 2008, मेलबर्न)
  • बनाम इंग्लैंड – 76 रन (साल 2026, ट्रेंट ब्रिज)
  • बनाम न्यूजीलैंड – 79 रन (साल 2016, नागपुर)
  • बनाम साउथ अफ्रीका – 92 रन (साल 2015, कटक)
  • बनाम श्रीलंका – 101 रन (साल 2016, पुणे)
  • बनाम जिम्बाब्वे – 102 रन (साल 2024, हरारे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here