Home देश उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण UP प्रशासन का फैसला, प्रदेश...

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण UP प्रशासन का फैसला, प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद…

0

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. गाजियाबाद, रायबरेली, संभल, बदायूं और उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी के बाद यह फैसला लिया गया है.

बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट:- उत्तर भारत में मानसून सक्रिय होने के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों में अवकाश घोषित किया है. अधिकारियों ने अभिभावकों से भी मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है. बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) ने जिलाधिकारियों के निर्देश पर देर रात और सुबह अवकाश संबंधी आदेश जारी किए. यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा.

रायबरेली में कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद:- रायबरेली में सुबह से ही मौसम खराब रहा और तेज बारिश शुरू हो गई. लगातार बारिश और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया. प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

उत्तरकाशी में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की है. पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे छात्रों के लिए स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है.

यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी:- लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि बारिश के दौरान सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here