Home छत्तीसगढ़ सर्वोदय पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, छात्र परिषद का गठन

0

सक्ती ,चंद्रपुर :  सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हिरापुर में शनिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चंद्रपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष खीरसागर यादव रहे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन किया गया। इसमें हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज सहित विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को दायित्व सौंपे गए। नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि नेतृत्व का अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विशिष्ट अतिथि खीरसागर यादव ने छात्रों को अनुशासन, सेवा भावना और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि स्टूडेंट काउंसिल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की योग्यता एवं टीम भावना का विकास करती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में बड़े स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों द्वारा किया गया तथा अंत में सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here