Home छत्तीसगढ़ भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी खरोरा से विकास ठाकुर बने प्रदेश...

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी खरोरा से विकास ठाकुर बने प्रदेश मिडिया प्रभारी

0

खरोरा : प्रदेश भाजपा संगठन में पिछले दिनों पंचायत प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रायपुर ग्रामीण जिला के खरोरा से विकास ठाकुर को प्रदेश मिडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। ग़ौरतलब हैं खरोरा क्षेत्र में विकास ठाकुर भाजपा के क़द्दावर नेता माने जाते हैं। विपक्ष में रहकर भी विकास ठाकुर लगातार कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शनों में सक्रिय भूमिका में नज़र आते रहें हैं। धार्मिक समाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखने वाले विकास ठाकुर की क्षेत्र के युवाओं के बीच अच्छी ख़ासी लोकप्रियता है। वे लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर बड़ी मुखरता से अपना पक्ष रखते हैं। इन्हीं के चलते भाजपा संगठन में विकास ठाकुर को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं उक्त नियुक्ति पर विकास ठाकुर ने भाजपा प्रदेय अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक पवन गर्ग, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, विधायक अनुज शर्मा, पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे, प्रदेश मंत्री अमित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस दौरान विकास ठाकुर ने कहा की भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे प्रदेश मिडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गईं, ये मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। जिस विश्वास के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने मुझे ये ज़िम्मेदारी सौंपी हैं, मैं उस विश्वास पर खरा उतरूँगा। मैं पुरी निष्ठा और ईमानदारी से इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन करूँगा। वहीं नियुक्ति पर खरोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा, नपं अध्यक्ष सुनीता सोनी, पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, दुलेश साहू, पुनाराम वर्मा, डॉ अमीन खान, भरत पंसारी, जोगिंदर सलूजा, तोरण ठाकुर, नपं उपाध्यक्ष सुमीत सेन, मुरली वर्मा, दाऊलाल वर्मा, रमेश बघेल, ऋषभ्या वर्मा, भगतराम निषाद, संतोष वर्मा, आत्माराम वर्मा, सुनील नायक, जितेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, पार्षद पुर्णेन्द्र पाध्याय, राहुल मरकाम, दामिनी देवांगन, जयप्रकाश वर्मा, पंचराम यादव, तामेश्वर मरकाम, शरद साहू, अंबिका बंछोर, मनीषा कोशले, एल्डरमेन गुरूजीत कौर भाटिया, भोला यादव, बिसौहा राम देवांगन, बाबा नशीने, सरिता दुबे, दिपक धनकर, कुंदन वर्मा, संजय भट्ट, आदित्य राजपूत, मनीष वर्मा, बल्ला देवांगन, मिथिलेश साहू, निमेश देवांगन, कमलेश बघेल, श्रवण भोई, आशुतोष वर्मा, गणेश देवांगन, शिवम साहू, निहाल देवांगन, सावन शर्मा, सन्नी पमवानी, गोलू वर्मा, भोला पाध्याय, लक्ष्मण यादव, राजेश देवांगन, दादू देवांगन, हेमंत देवांगन, विक्की यादव, गोलू मरकाम, गजेन्द्र साहू, योगेश धीवर, धनेश वर्मा, जय देवांगन, युगल शर्मा, लक्ष्मण साहू आदि प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों द्वारा उक्त नियुक्ति पर ख़ुशी ज़ाहिर कर विकास ठाकुर को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here