सक्ती : महिलाओं और छात्राओं के सम्मान से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सक्ती द्वारा मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी के आह्वान पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू जी ने किया।
मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न के लगे गंभीर आरोपों के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय सक्ती से अग्रसेन चौक पहुंचीं। यहां महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।
इस दौरान ‘नारी का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान’ और ‘नारी शक्ति अब चुप नहीं रहेगी’ के नारे लगे। धरने के माध्यम से महिलाओं की गरिमा, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
भाजपा सक्ती, महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत सभापती सुश्री आशा साव,श्रीमती मोहन कुमारी साहू ,श्रीमती आरती साहू,श्रीमती रजनी टंडन,श्रीमती सुशीला गबेल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, जगदीश चंद्रा, घनश्याम चंद्रा,श्रीमती अमिता लहरे , भानुप्रिया जायसवाल सहित युवा मोर्चा, सभी मोर्चों , प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले भर की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे




