Home छत्तीसगढ़ रेलटेल फाइबर इंटरनेट में भारी लापरवाही, चंद्रा इंटरप्राइजेज पर उठे सवाल —...

रेलटेल फाइबर इंटरनेट में भारी लापरवाही, चंद्रा इंटरप्राइजेज पर उठे सवाल — कनेक्शन गड़बड़ी से त्रस्त किरंदुल के लोग..

0

किरंदुल। नगर में रेलटेल फाइबर इंटरनेट सेवा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि सेवा प्रदाता चन्द्रा इंटरप्राइजेज की कार्यप्रणाली बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि इंटरनेट कनेक्शन बार-बार बंद हो रहा है, स्पीड बेहद खराब है और कई जगहों पर गलत तरीके से कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी के कुछ स्टाफ द्वारा मनमाने तरीके से कनेक्शन जोड़कर पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन सेवा के नाम पर सिर्फ धोखा मिल रहा है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि शिकायत करने के बावजूद किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे कॉल करते हैं तो फोन नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर और नियमित इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाए।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here