Home छत्तीसगढ़ एनएच-130सी पर मवेशियों का जमावड़ा, पिकअप की टक्कर से एक बैल की...

एनएच-130सी पर मवेशियों का जमावड़ा, पिकअप की टक्कर से एक बैल की मौत

0

समाचार प्रकाशित होने के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, दूसरा बैल गंभीर

देवभोग :  एनएच-130सी पर बेसहारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। मवेशियों को सड़क से हटाने की मांग को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बीच देवभोग रेस्ट हाउस के पास रात करीब 9:25 बजे एक पिकअप ने सड़क पर मौजूद दो बैलों को टक्कर मार दी।

पिकअप वाहन क्रमांक OD 03 AD 2749 की टक्कर से एक बैल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घायल बैल के उपचार का प्रयास किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-130सी पर आए दिन मवेशियों के सड़क पर बैठने और घूमने से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पंचायत और संबंधित विभागों से मवेशियों को सड़क से हटाने तथा खुले में मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here