एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा : किरंदुल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत एनएमडीसी लिमिटेड की बैलाडीला आयरन ओर माइन्स, किरंदुल कॉम्प्लेक्स में 11.07.2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
परियोजना प्रमुख एवं अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण ने योजना का संचालन शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के साथ देश की शीर्ष कंपनियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर देना है।
योजना के तहत किरंदुल परियोजना में 85 युवा प्रशिक्षुओं ने ऑफर स्वीकार किया है। ये प्रशिक्षु चरणबद्ध तरीके से परियोजना के विभिन्न विभागों में कार्यभार ग्रहण कर उद्योग से जुड़ा अनुभव प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम में के.एल. नागवेणी, एम. तिरूपतिराव, अभिजीत घोष उप महाप्रबंधक, शैलेंद्र सोनी, अजय बागे सहायक महाप्रबंधक, विवेक कुमार रक्षा वरिष्ठ प्रबंधक CSR, राहुल साठवने, एस.आर. गावड़े, विकास कुमार साहू, कुनामी हंसदा सहित अन्य अधिकारी और चयनित युवा प्रशिक्षु उपस्थित थे।



