छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे जी उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के पश्चात अपनी पहली आधिकारिक गिरौदपुरी धाम दर्शन यात्रा पर पहुंचे. परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी का पावन संदेश “मनखे मनखे एक समान” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए उन्होंने बाबा जी की पावन जन्मभूमि गिरौदपुरी धाम में मत्था टेका.
यात्रा के दौरान उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे और उनके साथियों ने बाबा गुरुघासीदास जी की पावन भूमि की धूल को माथे से लगाया और प्रदेश की सुख, समृद्धि तथा सामाजिक समरसता की कामना की. दर्शन के उपरांत उपस्थित जनसमूह और श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ “परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जय” के नारे लगाए, जिससे पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा.
सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने बताया इस शुभ और गरिमामयी अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से श्री रमेश शर्मा जी और भाई श्री पंचराम यादव जी भी उपस्थित रहे. सभी नेताओं और सहयोगियों ने एक साथ मिलकर गिरौदपुरी धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और दर्शन लाभ में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.



