Home छत्तीसगढ़ गोंचा रथयात्रा में बड़ा हादसा टला: रथ के पहिए के नीचे आई...

गोंचा रथयात्रा में बड़ा हादसा टला: रथ के पहिए के नीचे आई बुजुर्ग महिला, मची अफरा-तफरी

0

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐतिहासिक गोंचा महापर्व के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रथ खींचने के दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक रथ के पहिए की चपेट में आ गई। इस घटना से महिला के हथेली में फ्रैक्चर आ गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा गोलबाजार के पास गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि महिला का हाथ रथ के पहिए के नीचे आ गया और पहिया उसकी हथेली पर चढ़ते हुए आगे निकल गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और रथ खींच रहे लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए रथ को तत्काल रोक दिया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच में उसकी हथेली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

घटना से अफरा-तफरी का माहौल

राहत की बात यह रही कि हादसा इससे कहीं अधिक गंभीर हो सकता था, लेकिन पहिया केवल हथेली के ऊपर से गुजरने के कारण महिला की जान सुरक्षित रही। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रथयात्रा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here