Home छत्तीसगढ़ भाजपा ने बाला को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने बाला को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया प्रभारी नियुक्त

0

कार्यकर्ताओं में हर्ष, बाला ने संगठन का जताया आभार

महासमुंद : भाजपा और भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। महासमुंद के युवा नेता जसराज चंद्राकर ‘बाला’ को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।​जसराज चंद्राकर ‘बाला’ वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश टीम में ‘प्रदेश प्रमुख, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल’ के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पूर्व में महासमुंद जिले में जिलाध्यक्ष के तौर पर उनके कार्यकाल को संगठन में काफी सराहा गया है, जहाँ उन्होंने विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलनों का नेतृत्व कर अपनी सक्रियता साबित की थी। ​अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए ‘बाला’ ने कहा ​संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ। मेरा लक्ष्य पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करते हुए भाजयुमो को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक अभेद्य बनाएंगे। बाला ने कहा युवा मोर्चा की टीम को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाना। नए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर युवा तक पहुँचाना। ‘बाला’ की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here