Home छत्तीसगढ़ अंतर जिला विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 17...

अंतर जिला विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 17 टीमों के बीच खिताबी जंग

0

अमरकुंज क्रीड़ा स्थल डोमनहिल में जारी प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर राम नरेश राय ने किया, 23 जुलाई को फाइनल मुकाबले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि।

चिरमिरी (एमसीबी) :  अमरकुंज क्रीड़ा स्थल, डोमनहिल में आयोजित अंतर जिला विधायक कप रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ जारी है। एफ.सी. चिरमिरी (एमसीबी) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 17 टीमें खिताब जीतने के लिए दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता 12 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर राम नरेश राय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास करते हैं तथा ऐसे आयोजन क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।

रात्रिकालीन प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन खेले जा रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। विभिन्न जिलों से पहुंची टीमें अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं रोमांचक मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी देर रात तक मैदान में मौजूद रह रहे हैं। दर्शकों का उत्साह खिलाड़ियों के मनोबल को लगातार बढ़ा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया जा रहा है। उपाध्यक्ष रत्नेश राव एवं अजय वर्धन, सचिव शिव प्रसाद और सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष केतन पाल तथा सह-कोषाध्यक्ष देवानंद चौहान एवं अतुल सरकार सहित पूरी आयोजन समिति प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटी हुई है।

प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के लिए विजेता टीम हेतु ₹21,000 तथा उपविजेता टीम हेतु ₹15,000 की नगद पुरस्कार राशि घोषित की है। समिति ने खेल प्रेमियों से शेष मुकाबलों एवं फाइनल मैच में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में फुटबॉल को नई पहचान देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here