Home छत्तीसगढ़ बदहाल हुआ कंचनपुर हाईवे मुख्य मार्ग सड़क में जल भराव एवं गड्ढे...

बदहाल हुआ कंचनपुर हाईवे मुख्य मार्ग सड़क में जल भराव एवं गड्ढे होने के कारण रोज हो रही है दुर्घटनाएं

0

सक्ती :कंचनपुर से हाईवे की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क से लगभग 2 फीट ऊपर और बारिश होने पर लगभग 3 फीट ऊपर पानी बहने लग जाता है। स्थानीय मुख्य मार्ग इस समय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में गंदा पानी भर जाने की वजह से यह मार्ग अब हादसों को न्यौता दे रहा है।

जलजमाव और कीचड़ के कारण माल वाहक, रिक्शा, दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन एवं लोग अनियंत्रित होकर फिसल रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी की वजह से हर साल मॉनसून में इस सड़क की यही स्थिति हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है।

लोगों ने बताया कि हर दिन कोई ना कोई मोटरसाइकिल वाला पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता है और वह गिर जाता है, एक रिक्शा चालक ने बताया कि उसके रिक्शे का एक चक्का गड्ढे में पडने की वजह से उसमें रखा हुआ सारा माल पानी में गिरकर भीग गया जिससे उसे भारी नुकसान हुआ, इसी प्रकार एक कार चालक ने बताया कि उसके गियर बॉक्स में पानी घुस गया था जिसकी वजह से उसे बनवाने के लिए ₹15000 खर्च करने पड़े।स्थानीय जन और आम लोगों का कहना है कि इस मुख्य मार्ग पर इंडियन आयल और एचपी का पेट्रोल पंप है, बच्चों का स्कूल है, जिले के मुख्य लाइब्रेरी है, यहां पर प्रति घंटे सैकड़ो लोगों का आना-जाना है, आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिला प्रशासन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here