Home छत्तीसगढ़ शीतला शक्ति पीठ सिहावा में विधि-विधान से हुआ नवकन्या पूजन

शीतला शक्ति पीठ सिहावा में विधि-विधान से हुआ नवकन्या पूजन

0

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों एवं लँगूरवा महाराज की पूजा-अर्चना कर खीर-पूड़ी का लगाया गया भोग

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिहावा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला शक्ति पीठ में परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवकन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर माता के नौ स्वरूपों के प्रतीक स्वरूप कन्याओं तथा लँगूरवा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।आचार्य नारायण पाठक ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए शीतला शक्ति पीठ में विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात नव कन्याओं एवं लँगूरवा महाराज को खीर, पूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के फल स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया।फिर उन्हें गर्भ गृह में शीतला मैया से दर्शन भेट करा कर बिदाई दी गई।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। नवरात्रि के दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-पाठ से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर उपाध्यक्ष बलदेव निषाद,रामलाल नेताम , सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू,सह प्रभारी महेंद्र कौशल, पुजारी ज्ञान सागर पटेल, परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम,पूरन बिसेन,विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व, अंश गौतम,विनोद बेस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here