Home छत्तीसगढ़ आवास का सपना हुआ साकार, हितग्राहियों की दूसरी सूची जारी!

आवास का सपना हुआ साकार, हितग्राहियों की दूसरी सूची जारी!

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र के आवासहीन परिवारों के लिए दोबारा बड़ी खुशखबरी आई है। दूसरे लिस्ट में 81 पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास की स्वीकृति मिली है।करीब छह माह पहले 88 परिवारों को पक्के मकान की सौगात मिली थी। नगर पंचायत अध्यक्ष रुप नारायण साहू समेत जनप्रतिनिधियों के प्रयास से अब तक 169 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ मिलेगा।
नगर पंचायत कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चयनित हितग्राहियों को जल्द ही आवास निर्माण की पहली किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए हितग्राहियों का भूमि सत्यापन और बैंक खाता सीडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

इस खबर से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों में खुशी की लहर है। कई सालों से कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों ने शासन-प्रशासन का आभार जताया।

नगर अध्यक्ष रुप नारायण साहू ने कहा कि 81 परिवारों को पक्की छत मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। जल्द से जल्द सभी को आवास मिले इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here