भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामू नेताम का बयान राजनीतिक हताशा और भ्रम का प्रतीक है।
एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता विमल सलाम ने रामू नेताम के आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा रामू नेताम जी को याद दिलाना चाहता हूँ कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा की नहीं, पूरे हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है। कांग्रेस ने कभी भी भगवान श्री राम का विरोध नहीं किया। उल्टा, कांग्रेस शासनकाल में ही अयोध्या विवाद को सुलझाने के प्रयास किए गए थे। आज जब राम मंदिर बन चुका है, तो भाजपा इसे अपना व्यक्तिगत जश्न समझ रही है।
विमल सलाम ने आगे कहा
कथित चंदा चोरी के मामले में जांच की मांग करना अनैतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती है। जब लाखों-करोड़ों रुपये की चंदा राशि का हिसाब-किताब जनता को नहीं मिल रहा है, तो सवाल उठाना हर जागरूक नागरिक का अधिकार है। रामू नेताम को आस्था की बात करनी है तो पहले उन लोगों का हिसाब बताएं जिन्होंने राम मंदिर के नाम पर चंदा इकट्ठा किया।
पलटवार करते हुए विमल सलाम ने कहा कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया, बल्कि सदैव सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की कोशिश की।भाजपा राम मंदिर को वोट बैंक बनाने का साधन बना रही है, जबकि कांग्रेस राम के सच्चे भक्तों की भावनाओं का सम्मान करती है।चंदा चोरी के आरोपों पर सही जांच होनी चाहिए, न कि राजनीतिक बचाव।रामू नेताम जैसे लोग आस्था का नाम लेकर भाजपा की असफलताओं से ध्यान भटका रहे हैं।
विमल सलाम ने स्पष्ट चेतावनी दी
कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह सतर्क है। हम राम मंदिर की आस्था को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे, लेकिन चंदे के नाम पर होने वाले किसी भी घोटाले को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा अपनी असफलताएं छुपाने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाना बंद करे।



