Home छत्तीसगढ़ कोरबा मेडिकल अस्पताल में कोबरा घुसने से हड़कंप, OPD में मरीजों और...

कोरबा मेडिकल अस्पताल में कोबरा घुसने से हड़कंप, OPD में मरीजों और स्टाफ में दहशत

0

कोरबा :  शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में डॉक्टर के कम्प्यूटर टेबल के नीचे एक कोबरा सांप फन फैलाए दिखा। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) की टीम ने उसका रेस्क्यू किया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल अस्पताल के OPD में मंगलवार सुबह डॉक्टर की टेबल के नीचे से फुफकारने की आवाज आ रही थी, जब टेबल के नीचे देखा गया तो एक कोबरा फन फैलाए बैठा था। इसके बाद ओपीडी में मौजूद मरीज और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

RCRS की टीम ने किया रेस्क्यू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here