रायगढ़, 22 जुलाई 2026 : रायगढ़ जिले में 22 जुलाई तक 416.7 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 63.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 584.7 मिली मीटर, पुसौर में 454.4, खरसिया में 374.2, घरघोड़ा में 247.9, तमनार में 602.2, लैलूंगा में 349.6, मुकडेगा में 292.1, धरमजयगढ़ में 241, छाल में 467 एवं कापू में 553.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।



