Home छत्तीसगढ़ SECL के ड्रोन सर्वे के खिलाफ दुर्गापुर-शाहपुर के किसानों का महा मोर्चा,...

SECL के ड्रोन सर्वे के खिलाफ दुर्गापुर-शाहपुर के किसानों का महा मोर्चा, रविवार को कीर्तन ग्राउंड में होगी बड़ी पंचायत

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ /धरमजयगढ़ : दुर्गापुर-शाहपुर SECL खदान क्षेत्र में किए जा रहे ड्रोन सर्वे का प्रभावित किसानों ने कड़ा विरोध किया है। किसानों का आरोप है कि बिना भरोसे में लिए किए जा रहे सर्वे से उनकी जमीन, मकान और मुआवजे को लेकर आशंका बढ़ गई है।

इसी विरोध के चलते प्रभावित किसान रविवार को दुर्गापुर के कीर्तन ग्राउंड में महा मोर्चा करेंगे। इसमें दुर्गापुर, शाहपुर और आसपास के गांवों के सैकड़ों किसान जुटेंगे।

किसानों का कहना है कि पहले भी विस्थापन और रोजगार को लेकर कई बार आंदोलन हुए हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ड्रोन सर्वे के नाम पर फिर से उनकी जमीन नापी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

किसान नेताओं ने कहा है कि जब तक प्रशासन और SECL प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार की पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here