Home छत्तीसगढ़ पेपर लीक पर केंद्र की सख्ती से युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित...

पेपर लीक पर केंद्र की सख्ती से युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित : चंपा देवी पावले

0

मनेंद्रगढ़ : भारतीय जनता पार्टी एमसीबी की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा है कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून, फास्ट ट्रैक व्यवस्था, दोषियों के खिलाफ सख्त दंड और जिम्मेदार संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई जैसे प्रावधान लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी और छात्रों का विश्वास और मजबूत होगा।

श्रीमती पावले ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल छात्रों की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय इस मुद्दे पर भ्रम और अव्यवस्था का माहौल बनाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने त्वरित निर्णय लेकर युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार योग्य और मेहनती छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देश का युवा जागरूक है और वह यह भली-भांति समझता है कि उसके हितों की रक्षा के लिए कौन काम कर रहा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की पारदर्शी और कठोर नीति से परीक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा योग्य छात्रों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here