सक्ती : बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हाडीह निवासी नाबालिग बच्चे के लापता होने की सूचना परिवार द्वारा बाराद्वार थाना में दी गई थी परिजनों के सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश पर जांच टीम गठित कर आखिरकार 25 दिनों बाद गुमशुदा बालक को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली उक्त बालक को बाराद्वार थाना लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डॉ भुनेश्वरी पैकरा अनुविभागीय अधिकारी शक्ति के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया.
प्रकरण में थाना बराव्दार में अपराध क्रमांक 239/26 धारा 137(2) bns के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा टीम गठित कर उड़ीसा रवाना किया गया । लगातार प्रयास एवं समन्वय के पश्चात गुमशुदा नाबालिग बालक को बालेश्वर उड़ीसा से सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई किया गया! उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार , प्रधान आरक्षक अयूब खान , आरक्षक जितेंद्र सिदार का उल्लेखनीय योगदान रहा!
बच्चों के माता-पिता परिजनों ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य को लेकर प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें धन्यवाद दिया कि हमारे बच्चे को सकुशल पुलिस ने खोज निकाला.



