Home छत्तीसगढ़ कीचड़ से परेशान लोगों की सुनी गई – SECL ने संभाला मोर्चा,...

कीचड़ से परेशान लोगों की सुनी गई – SECL ने संभाला मोर्चा, एडु से छाल मार्ग के भरे जा रहे गढ्डे

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ :दिनांक 25 जुलाई को छाल-एड़ू मार्ग पर पहली बारिश में बने गड्ढों और कीचड़ को लेकर लोगों की हो रही परेशानी को देखते हुए SECL ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

गत दिनों इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण वाहन घंटों फंस रहे थे और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

अब SECL सबेरिया की टीम और सामाजिक कार्यकर्ता व ओबीसी महासभा संभाग बिलासुर उपाध्यक्ष चेतु राम साहू के द्वारा स्वयं मौके पर खड़े होकर जेसीबी के माध्यम से गड्ढों का भराव कराया जा रहा है। कल से ही यह काम तेजी से चल रहा है ताकि बरसात में यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने SECL के इस पहल की सराहना की है और कहा है कि समय पर मरम्मत शुरू होने से अब सफर आसान होगा।

प्रशासन से भी मांग है कि मानसून भर इस मार्ग की नियमित निगरानी की जाए ताकि भविष्य में फिर से ऐसी स्थिति न बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here