Home छत्तीसगढ़ जोबी पुलिस की ग्राम डोमनारा में दबिश, 7 लीटर महुआ शराब के...

जोबी पुलिस की ग्राम डोमनारा में दबिश, 7 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी चौकी पुलिस क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान और अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल जोबी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम डोमनारा से पैदल शराब बिक्री करने जा रहे दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 24 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में जोबी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोमनारा निवासी दिलीप दास महंत एवं शत्रुघन दास महंत एक थैले में अवैध महुआ शराब लेकर पैदल बिक्री करने अपने घर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय के साथ पुलिस टीम ने महंत मोहल्ला, डोमनारा में घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर दिलीप दास महंत पिता छेदूदास महंत (39 वर्ष), निवासी डोमनारा के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर शत्रुघन दास महंत पिता बनर्जी दास महंत (31 वर्ष), निवासी डोमनारा की भी अवैध शराब बिक्री में संलिप्तता पाई गई।

बरामद महुआ शराब को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत थाना खरसिया में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय, आरक्षक चन्द्र कुमार लोधा और राजाराम राठिया की सक्रिय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here