Home छत्तीसगढ़ रायपुर की बेटी का कमाल! सोना दास ने 6 इवेंट में जीते...

रायपुर की बेटी का कमाल! सोना दास ने 6 इवेंट में जीते 6 गोल्ड मेडल

0

रायपुर : राजधानी रायपुर के जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी निवासी युवा तैराक सोना दास ने तैराकी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सोना ने बिलासपुर में आयोजित 16वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

24 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोना दास ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) और 200 मीटर मेडले रिले स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और सभी 6 इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की।

सोना दास की इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और गुढ़ियारी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छह स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक जीतकर सोना ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की उभरती तैराकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here