Home छत्तीसगढ़ हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, थाना भवन...

हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, थाना भवन में मिला शव

0

सक्ती : जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हसौद पुलिस ने आरक्षक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हसौद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here