सक्ती : सक्ती ग्राम पोता में रुपेश गबेल राइस मिल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा की मासिक बैठक आहूत किया गया बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव , अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गभेल , पुर्णिमा खुटें जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार केवट, जिला पदाधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह, धनीराम सोनवानी ,भीष्म देव भारती, कुसुमलता अजगल्ले , मंडल अध्यक्ष अयोध्या भारद्वाज, रामप्रसाद यादव,आनंद चंद्रा , समस्त ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष गण , एवं विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक में आगामी दिनों में मंडल स्तर पर सेक्टर, पंचायत एवं बूथ अध्यक्षो की बैठक कर बूथ स्तर संगठन को मजबूत करने हेतु निर्णय लिया गया।


