Home छत्तीसगढ़ सावन से पहले खुड़िया रानी धाम में चला स्वच्छता महाअभियान, सैकड़ों...

सावन से पहले खुड़िया रानी धाम में चला स्वच्छता महाअभियान, सैकड़ों लोगों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

0

कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर बगीचा :  सावन माह के आगमन से पूर्व प्रसिद्ध आस्था स्थल खुड़िया रानी धाम में सोमवार को खुड़िया रानी सेवा समिति के आह्वान पर विशाल स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। अभियान में समिति के पदाधिकारियों, ग्रामीणों, वन विभाग, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत तथा विभिन्न समूहों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया और पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान का नेतृत्व खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष चन्द्रदेव प्रकाश ग्वाला ने किया।

इस दौरान उपाध्यक्ष लगन राम, समिति सदस्य धनुषधारी राम, अशोक कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, परसू यादव, बरन राम, भुनेश्वर यादव, विनय कुमार यादव देवनारायण यादव सावन राम एवं जंगल साय पंच राजेश पंच सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र चौधरी, परिसर सहायक अनिल टोप्पो, नरेंद्र यादव, उमेश पैकरा तथा उनकी पूरी टीम ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं जनपद पंचायत बगीचा, सफल प्रयास समिति, तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

अभियान के दौरान एकत्रित कचरे के उचित संग्रहण एवं निस्तारण की जिम्मेदारी गंगा स्व-सहायता समूह को सौंपी गई, जिससे पूरे परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण उपलब्ध हो सके और सावन माह भर खुड़िया रानी में बकरा बली बन्द रहेगा अभियान में लोगों की भारी भागीदारी ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आस्था के साथ स्वच्छता भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here