Home छत्तीसगढ़ खुलेआम बैठ कर गांजा पीने से ग्रामीण परेशान, जनपद उपाध्यक्ष ने थाने...

खुलेआम बैठ कर गांजा पीने से ग्रामीण परेशान, जनपद उपाध्यक्ष ने थाने में दी लिखित शिकायत

0

माठ खरोरा  :  माठ गांव में खुलेआम गांजा पीने और अभद्रता की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर जनपद उपाध्यक्ष ने खरोरा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई महीनों से गांव के तालाब मार्ग पर कुछ युवकों का समूह प्रतिदिन बैठकर गांजा पीता है और आने-जाने वाले लोगों के सामने गाली-गलौज करता है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। हालांकि अब तक ठोस साक्ष्य नहीं होने के कारण ग्रामीण खुलकर शिकायत करने से बच रहे थे।

हाल ही में सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक कथित रूप से खुलेआम गांजा पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन एक ओर अवैध गांजे की बिक्री पर पूरी तरह रोक होने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर युवकों के पास खुलेआम गांजा पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। आखिर गांजा कहां से आ रहा है और इसकी आपूर्ति कौन कर रहा है, यह जांच का विषय है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here