रायगढ़, 29 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरु पूर्णिमा के असवर पर रायगढ़ प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी साथ में उपस्थित थे।राजकीय विमान से जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचने पर सीएम एवं वित्त मंत्री का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय के आगमन पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, विवेक रंजन सिंह एवं पवन शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविन्द पीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



