Home छत्तीसगढ़ बरभौना में अवैध रेत उत्खन: प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल, बड़ी...

बरभौना में अवैध रेत उत्खन: प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल, बड़ी मशीनें छूटीं

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़ :  खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम बरभौना कुरकुट नदी में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनिवार को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बरभौना क्षेत्र में छापा मारकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 10 ट्रैक्टर, एक ट्रैक्टर लोडर, रेत से भरा हाइवा और उत्खन में लगी जेसीबी मशीन पाई गई। टीम ने कई ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया, लेकिन बड़ी मशीनों और हाइवा वाहनों पर ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में चल रहा है। उनका कहना है कि जैसे ही कोई नया व्यक्ति रेत परिवहन करता है तो प्रशासन तुरंत सक्रिय हो जाता है, लेकिन लंबे समय से कारोबार कर रहे कथित सिंडिकेट पर कार्रवाई नहीं हो पाती।

ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर जेसीबी और हाइवा भी मौजूद थे, लेकिन उन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की चर्चा है कि अवैध रेत कारोबार में राजनीतिक संरक्षण के कारण प्रशासन दबाव में काम कर रहा है।

नोट: आगे समाचार में अवैध रेत माफियों का नाम उजागर किया जाएगा ।

इस संबंध में ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध उत्खनन में शामिल सभी वाहनों और मशीनों पर समान रूप से कार्रवाई हो और रेत माफिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि नदी और पर्यावरण को बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here