Home छत्तीसगढ़ चरचा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर अवैध महुआ शराब...

चरचा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

कोरिया/ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में चरचा थाना क्षेत्र के शिवपुर पटेलपारा में आबकारी टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष की उपनिरीक्षक श्रीमती सपना सिन्हा एवं उनकी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने शिवपुर पटेलपारा निवासी शैलेंद्र रजवाड़े के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना तत्काल विभाग को दें। विभाग ने बताया कि जिले की सभी अधिकृत मदिरा दुकानों में ऑनलाइन कैश एवं स्टॉक स्कैनिंग प्रणाली लागू है। शराब की कीमत, उपलब्धता एवं असली होलोग्राम की जानकारी ‘मनपसंद’ ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। वहीं अधिक कीमत पर बिक्री या अन्य शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9424102102 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here