महासमुंद : ग्राम पंचायत लोहारडीह के उप सरपंच चैनशकांत डहरिया ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्ग में डामरीकरण निर्माण की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
चैनशकांत डहरिया ने सौपे ज्ञापन में बताया है कि लोहारडीह से बंजारी-तुमगांव मार्ग 7 किमी, स्वागत द्वार से पालकदेही मंदिर 5 किमी, शहीद वीरनारायण सिंह बांध से ग्राम पंचायत लोहारडीह 5 किमी तक सड़क मार्ग काफी जर्जर अवस्था में है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढा होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने तथा आपतकाल समय में या महिलाओं के प्रसव के समय 108 जैसे अति महत्वपूर्ण वाहन के आने-जाने में काफी परेशानियां होती है। उक्त समस्या को देखते हुए मार्ग में अतिशीघ्र डामरीकरण की आवश्यकता है।



