Home छत्तीसगढ़ हड्डियों को मजबूत बनाने का संदेश, एम्स रायपुर में डॉक्टरों ने निकाली...

हड्डियों को मजबूत बनाने का संदेश, एम्स रायपुर में डॉक्टरों ने निकाली साइक्लोथॉन

0

रायपुर :  एम्स रायपुर में गुरुवार को बोन एंड जॉइंट वीक के अवसर पर इप्का लेबोरेटरी लिमिटेड द्वारा एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत एम्स ऑर्थोपेडिक विभाग के सभी प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉक्टर, पीजी डॉक्टर और अन्य लगभग 50 लोगों ने एम्स कैंपस में साइकिल चलाकर लोगों को “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ मानव” और “स्वस्थ हड्डी, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया।

विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक चंद अग्रवाल ने बताया कि उम्र के साथ कमजोर होने वाली हड्डियों की समस्या को काफी हद तक रोजाना व्यायाम और साइक्लिंग के माध्यम से कम किया जा सकता है। वहीं इप्का लैब लिमिटेड के एरिया मैनेजर मनोज शुक्ला ने बताया कि उनकी कंपनी जनहित में इस प्रकार का आयोजन लोगों में व्यायाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष करती है।

मनोज शुक्ला ने कहा कि यदि हर व्यक्ति रोज पैदल चले, साइकिल चलाए और नियमित व्यायाम करे, तो उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में होने वाले क्षरण और घुटनों के दर्द जैसी समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

साइक्लोथॉन के आयोजन में इप्का लैब लिमिटेड के एरिया मैनेजर मनोज शुक्ला, रीजनल मैनेजर परमानंद तिवारी, सेल्स मैनेजर तुषार मिश्रा तथा ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आलोक चंद अग्रवाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here