Home लाइफ सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना कितना फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए...

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना कितना फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

0

हल्दी वाले दूध का सेवन लोग सदियों से करते आ रहे हैं। आयुर्वेद में भी इसे गोल्डन मिल्क कहा गया है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से कौन से फायदे हो सकते हैं, कौन से दूध का इस्तेमाल करना चाहिए, इसे पीने का सही तरीका क्या है और किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए?

हल्दी वाले दूध क्यों है फायदेमंद?

हल्दी वाले दूध में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज़ हैं यानी यह आपके शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में कारगर है। सूजन कम होना हार्ट के लिए फायदेमंद है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करते हैं और त्वचा व पाचन में सुधार करते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ऑक्सीडेटिव स्टेस को कम करता है और बॉडी सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

क्या है सेवन का सही तरीका?

हल्दी वाले दूध में आप काली मिर्च, दालचीनी और अदरक भी डाल सकते हैं। इससे इसे पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप स्कीमिड मिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्लांट बेस्ड मिल्क का भी सेवन कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल आप आधे चम्मच से ज़्यादा न करें। अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो लो फैट दूध का ही इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें हल्दी वाला दूध आपकी सेहत के लिए तभी फायदेमंद है जब आप बैलेंस्ड डाइट और एक्सरसाइज़ भी फॉलो करें। साथ ही अपनी डाइट में फल और सब्जियों को भी शामिल करें।

किन लोगों को सेवन करने से बचना चाहिए?

अगर आपको गैस ज़्यादा बनती है तब इसक सेवन करने से बचें। अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसका सेवन न करें। अगर आप गॉल ब्लैडर के मरीज हैं तब भी हल्दी वाले दूध का सेवन न करे। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पित्त के उत्पादन और गॉल ब्लैडर के संकुचन को बढ़ाता है।

नोट: हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए सहायक हो सकता है, लेकिन यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है। यदि आप ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, गॉलब्लैडर की बीमारी है, गर्भवती हैं या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here