Home छत्तीसगढ़ विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता का संदेश, मंडी प्रांगण में चला विशेष...

विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता का संदेश, मंडी प्रांगण में चला विशेष स्वच्छता अभियान

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : पूरे देश में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस सर्व आदिवासी समाज द्वारा उत्साह एवं गौरव के साथ मनाया जाता है। इसी तारतम्य में नगरी नगर पंचायत के मंडी प्रांगण में 9 अगस्त को सिहावा क्षेत्र के समस्त आदिवासी भाइयों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाना है।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा मंडी प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान मंडी प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया गया, ताकि विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता नरेश पटेल चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अश्वनी निषाद अंबिका ध्रुव शंकरदेव एल्डरमैन दुर्गा प्रजापति गौरव तिवारी नगर पंचायत के कर्मचारी गणेश प्रजापति दुर्गेश साहू राजेंद्र साहू पुष्कर पाटील कमल नारायण सिन्हा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here