Home छत्तीसगढ़ सक्ती के वरिष्ठ पत्रकार अनिल तंबोली स्वतंत्रता दिवस पर SP को लौटाएंगे...

सक्ती के वरिष्ठ पत्रकार अनिल तंबोली स्वतंत्रता दिवस पर SP को लौटाएंगे उनके द्वारा दिया गया सम्मान

0

सक्ती 09 अगस्त 2026 :सक्ती के वरिष्ठ पत्रकार व cgwebnews.in के संपादक अनिल तंबोली ने सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर द्वारा दिए गए सम्मान ( प्रशस्ति पत्र ) को लौटाने का फैसला लिया है। इस सम्मान को लौटाने के पीछे पत्रकार अनिल तंबोली ने जो वजह बताई है वो हर किसी के लिए दुःखद है।

पत्रकार अनिल तंबोली ने साथी पत्रकारो को बताया कि उसकी बेटी ने दहेज और मानसिक उत्त्पीडऩ की शिकायत सक्ती थाने में 29 मई 2026 को की थी। जिसकी काउंसलिंग 27 जून 2026 को सक्ती परिवार परामर्श में की गई। जँहा पति-पत्नी के बीच सहमति नही बनने पर थाने जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद 29 जून 2026 को परिवार परामर्श केंद्र सक्ती से बयान की कॉपी सक्ती थाने भेज दी गई।

लेकिन दुःखद बात यह रही कि दो महीने से अधिक वक्त गुजर जाने के बाद भी सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने उक्त मामले में FIR दर्ज करना भी उचित नही समझा। अब महिला उत्पीड़न संबंधी गंभीर मामले में FIR दर्ज नही करने पीछे सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल की की मंशा है ये तो वही जाने।

बता दु  की मैं 25 साल से पत्रकारिता कर रहा हु और इस दौरान ना जाने कितनों को इंसाफ दिला चुका हूं लेकिन जब मेरी बेटी की बारी आई तो मुझे थाने, SDOP और SP दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे है। ऐसे में मुझे कोई हक नही है कि मैं पत्रकारिता करूँ इसलिए मैं अनिल तंबोली सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर द्वारा दिये गए सम्मान ( प्रशस्ति पत्र ) सादर सम्मान लौटने का फैसला लिया है। मुझे किसी भी पुलिस अधिकारी से कोई शिकवा या शिकायत नही है। बस मन मे एक सवाल है जिसका जवाब सक्ती पुलिस से नहीं मिलने वाला है। ऐसे में मैं भैस के आगे बीन नही बजाना नही चाहता हु।

इसलिए मैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सम्मानीय मुख्य अथिति के समक्ष सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल ठाकुर द्वारा दिये गए उक्त सम्मान ( प्रशस्ति पत्र ) को वापस लौटने का फैसला लिया है। SP साहेब आपसे दो सवाल है पहला यह कि शायद आपने सम्मान देने के लिए गलत ब्यक्ती को चुन लिया या फिर सक्ती थाना प्रभारी के रूप में किसी गलत अधिकारी को अपनी पहली पसंद बना ली कृपया इस पर मंथन करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here