Home छत्तीसगढ़ जिस तिरंगे की रक्षा में दी जान, वही तिरंगा पहुंचा शहीद के...

जिस तिरंगे की रक्षा में दी जान, वही तिरंगा पहुंचा शहीद के घर

0

हर घर तिरंगा अभियान में भाजयुमो ने शहीद नीलेश पाण्डे के परिजनों को किया सम्मानित

सकरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा एवं भाजयुमो बिलासपुर शहर ने शहीद स्व. सहायक आरक्षक नीलेश कुमार पाण्डे के गृहग्राम पोंडीकला पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

06 नवंबर 2012 को ग्राम तुंगेली चिगेरनाला, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति पाने वाले शहीद नीलेश पाण्डे के पिता रवि शंकर पाण्डे एवं माता रीता देवी पाण्डे को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आयुष सिंह, जिला महामंत्री केतन वर्मा व राजकमल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष नीलेश सिंह व महर्षि बाजपेयी, तखतपुर मंडल महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहादत को नमन, राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प

कार्यकर्ताओं ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here