Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 3 आरोपियों से तेंदुए की...

नारायणपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन: 3 आरोपियों से तेंदुए की खाल बरामद, जेल भेजे गए

0

नारायणपुर : वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र धौड़ाई के परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन कर्मचारियों के द्वारा 08 अगस्त 2026 को गश्ती के दौरान परिक्षेत्र धौड़ाई के गायतापारा सड़क किनारे 03 व्यक्तियों से दो मोटर सायकल से 01 तेन्दूआ खाल परिवहन करते हुये बरामद किया गया। इसमें दो मोटर साईकिल जिसमें वाहन क्रमांक सी0जी0-21/जे-4096 एवं सी0जी0-21/जे-0920 तथा तेन्दूआ खाल को जप्त किया गया। तेन्दूआ खाल की लंबाई 184 से०मी०, सामने पैर से पैर की लंबाई 125 से.मी., पिछले पैर से पैर की लंबाई 118 से.मी. तथा पेट की चौड़ाई 55 से.मी. है।

उक्त प्रकरण में आरोपी सोनूराम कचलाम पिता सुखासिंह कचलाम, उम्र 39 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम रोहताड़, छोटेडोंगर एवं पुनीत कुमार बघेल पिता जलधर बघेल, उम्र 32 वर्ष, जाति घसिया, ग्राम छोटेडोंगर (डुरकाडोंगरी) तथा जमधर पोटाई पिता गागरू, उम्र 50 वर्ष, जाति गोण्ड, ग्राम तारागांव, धौड़ाई को गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय, न्यायालय नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् न्यायिक रिमांड में जेल दाखिला कराया गया। इन व्यक्तियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48 (क), 49 (क), 49 (ख), 50 एवं 51 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें 07 साल की सजा का प्रावधान है। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here