एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा कुआकोंडा : केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विकासखण्ड कुआकोंडा के संकुल केंद्र टिकनपाल की 10 शालाओं में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, SMC सदस्यों और ग्रामवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। बच्चों ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए शाला से ग्राम के मुख्य मार्गों और पंचायत भवन होते हुए रैली पूरी की।
इस दौरान शालाओं में देशभक्ति गीत और तिरंगे के सम्मान पर आधारित कार्यक्रम भी हुए। शिक्षकों ने बच्चों और पालकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई।
संकुल समन्वयक अजय कुमार साहू ने बताया कि रैली का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जगाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और ग्रामवासियों का सहयोग रहा।



